दुर्ग
राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा में मर्रा ने दुर्ग संभाग को दिलाया द्वितीय स्थान
21-Nov-2025 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 नवंबर। 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला महासमुंद में 6 से 9 अक्टूबर तक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा, पाटन के खिलाड़ी खुमान साहू ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का मान बढ़ाया।
राज्य स्तर पर चयनित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खुमान साहू की इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण जिला दुर्ग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा, प्राचार्य सेजस मर्रा, संतोष यादव ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी पाटन, ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच, शाला अध्यक्ष मर्रा तथा खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा के प्रशिक्षक भरत लाल ताम्रकार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


