दुर्ग
भिलाई नगर, 12 नवंबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत छावनी प्रस्तावित गौ माता चौंक निर्माण, अवैध दुकान एवं बसाहट, शांति नगर में प्रस्तावित रोड निर्माण सहित उद्यान का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर अंतर्गत छावनी चौंक में गौ माता चौंक का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, उक्त स्थल का निरीक्षण निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त येशा लहरे द्वारा किया गया। चौक निर्माण हेतु सक्षम स्वीकृति प्राप्त होने पश्चात निर्माण कार्य कराया जायेगा। गौ माता चौक निर्माण के समीप अवैध दुकान एवं बसाहट है। जिन्हे हटाने सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे को निर्देशित किये है।
वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर में प्रस्तावित नवीन रोड निर्माण कार्य होना है, उक्त स्थल का आयुक्त एवं वार्ड पार्षद अभिषेक मिश्रा द्वारा स्थल अवलोकन किया गया। रोड निर्माण हेतु सक्षम स्वीकृति प्राप्त होने एवं निविदा प्रक्रिया के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जायेगा। आयुक्त ने शांति नगर दशहरा मैदान के समीप उद्यान का अवलोकन कर बच्चो के मनोरंजन के लिए लगाये गये झूला, फिसलफट्टी एवं अन्य खेल उपकरण टूटा हुआ है, संधारण कराने जोन आयुक्त को निर्देशित किये है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, उप अभियंता चंदन निर्मल उपस्थित रहे।


