दुर्ग
गत वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या115912
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। जिले में खरीफ वर्ष 2025 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 113271 किसानों का पंजीयन हुआ है। इनकी भूमि का कुल रकबा 134328 हेक्टेयर है। इनमें धान फसलों का कुल रकबा 131280 हेक्टेयर पंजीकृत है। गत वर्ष पंजीकृत कैरी फारवर्ड के लिए किसानों की संख्या 115912 है इनमें कैरी फारवर्ड हेतु 3727 बचे हैं।
जानकारी के अनुसार कैरी फारवर्ड के लिए शामिल कुल कृषकों में 230 कृषक समिति स्तर पर एवं 3458 तहसील स्तर पर निरस्तीकरण के लिए प्रस्तावित है। समिति स्तर पर गत खरीफ वर्ष 2024 में पंजीकृत कुल 108727 किसान कैरी फारवर्ड किए गए हैं जो कि कैरी फारवर्ड की 96.98 प्रतिशत है। 4806 नवीन पंजीकृत कृषक है। कैरी फारवर्ड पर धान हेतु नवीन कृषक 95 है। वहीं संशोधित कृषकों की संख्या 3331 है। वहीं 14 कृषक निरस्तीकरण हेतु प्रस्तावित है।
खरीफ वर्ष 2025 में तहसील स्तर पर 5 पंजीकृत वारिसान कृषक है एवं तहसील स्तर पर 261 किसान निरस्त किए गए हैं। खरीफ वर्ष 2025 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल पंजीकृत किसानों में सर्वाधिक 45054 पाटन तहसील अंतर्गत पंजीकृत है। इन किसानों की कुल 49646 हेक्टेयर धान फसल का रकबा पंजीकृत है। इसी प्रकार अहिवारा तहसील में 12301, दुर्ग 26698, धमधा 18480, बोरी 9171 एवं भिलाई 3 तहसील अंतर्गत कुल 1567 किसान पंजीकृत है।


