दुर्ग

आत्मानंद कॉलेज में हेल्थ फॉर गल्र्स
07-Nov-2025 9:19 PM
आत्मानंद कॉलेज में हेल्थ फॉर गल्र्स

दुर्ग, 7 नवंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा में 4 नवंबर को महिला प्रकोष्ठ समिति द्वारा ग्रोइंग ग्रेसफुली ए टॉक ऑन फिजिकल एंड मेंटल हेल्थ फॉर गर्ल्स विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मानसी गुलाटी , डॉ. ऋचा अग्रवाल, और डॉ. सविता सिंग  ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एए खान ने की और महिला स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया। महिला प्रकोष्ठ समिति की संयोजक कल्पना पांडेय शुक्ला ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, और मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर चर्चा की गई है।

डॉ. ऋचा अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर और वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। डॉ. सविता सिंग ने महिलाओं पर होने वाले मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. हेमा कुलकर्णी, श्वेता साव, छाया साहू,  शाहिस्ता, डॉ. स्वाति तिवारी, और रितिका अवस्थी, अतिथि सिंह, दीपेश्वरी विशेष रूप से मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन छाया साहू ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ हेम कुलकर्णी ने किया।
 


अन्य पोस्ट