दुर्ग

सतनामी समाज खम्हरिया के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
03-Nov-2025 8:46 PM
सतनामी समाज खम्हरिया के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 नवंबर। सतनाम सदन खम्हरिया में सतनामी समाज के नये पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में सतनामी समाज खम्हरिया के नये पदाधिकारियों ने नवपहल करते हुए समाज के दशा-दिशा में सुधार हेतु अठगवां बैठक रखा  बैठक में खम्हरिया सतनामी समाज के अलावा पुरई, हनोदा, ऊमरपोटी, करगाडीह, बोरीगारका,बोरीडीह एवं पाऊवारा के सतनामी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित 70 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने  समाज की दशा दिशा के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए बारी-बारी से अपने-अपने विचार व्यक्त किए साथ ही साथ आगामी समय में दूसरे गांव में भी अठगवां बैठक रखने का निर्णय सभी ने लिया।

इस दौरान सतनामी समाज खम्हरिया नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिकेत देशलहरे , उपाध्यक्ष-  हेमन देशलहरे,सचिव-कुलदीप टंडन, कोषाध्यक्ष -विजेन्द्र बंजारे,भंडारी-लाकेश टंडन,साटीदार-संतोष कुर्रे,सहसचिव-पंकज कुर्रे, संरक्षक चंद्रप्रकाश टंडन कार्यकारिणी सदस्यों  दयानंद देशलहरे, बालकदास डहरे,डाक्टर रोहित डहरे, अनिल कुमार चतुर्वेदी,चेतन चतुर्वेदी, लोमेश देशलहरे, कृष्ण कुमार टंडन को शपथ दिलाया गया इस मौके पर मनीष सोनवानी, भागिरथी बांधे, हेमचंद मांडले, कुलेश्वर टंडन करगाडीह घनश्याम धृतलहरे, टीकाराम चंदेल हनोदा,कंवलसिंह गायकवाड़,बलदाऊ प्रसाद मारकंडेय ऊमरपोटी,दिनेश देशलहरे खोपली,राम्हूराम नारंग,धनऊ राम कोसरे पुरई, ज्ञानदास टंडन बोरीडीह,दूजराम बंजारे,विजय बंजारे पाऊवारा , बोरसी रोशन?लाल,गैंदलाल टंडन,मूलचंद मांडले, अर्जुन लाल, नागेश्वर कोसरे, कोमल सोनी, भूपेंद्र खेलवार,बसंत लाल चंदेल,किशोर कुर्रे, हरीश कुर्रे,पुनऊ लाल देशलहरे, तेज प्रकाश चतुर्वेदी,लोमेन्द्र बघेल, हृदय राम टंडन बुधु देशलहरे, विरेन्द्र चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट