दुर्ग

आयुक्त ने वैशाली नगर मंगल भवन और लोकांगन का किया निरीक्षण
26-Oct-2025 6:32 PM
आयुक्त ने वैशाली नगर मंगल भवन और लोकांगन का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 26 अक्टूबर। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन 2 वैशाली नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जिसमें परदेसी चौक, लोकांगन, शांति नगर और शांति नगर दशहरा ग्राउंड शामिल हैं।

परदेसी चौक गार्बेज वेरिएबल पॉइंट में किए गए सौंदर्यीकरण का अवलोकन किया गया । पूर्व में यहां मोहल्ले वासियों द्वारा कचड़ा फेंका जाता था, जिसका ब्यूटीफिकेशन पेविंग, पेंटिंग एवं हरियाली कर किया जा रहा है। सामुदायिक मंगल भवन वैशाली नगर संधारण कार्य का अवलोकन किया गया और उपयोगिता संबंधी चर्चा की गई। इस भवन का नियमानुसार किराया निर्धारण कर विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य में उपयोग कर नगर निगम को अच्छी राजस्व की प्राप्ति हो सकती है।

 लोकांगन डोम शेड, पेविंग कार्य और अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। एजेंसी से चर्चा कर आवश्यक संधारण करवाने हेतु कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा को निर्देशित किये हैं।

निगम आयुक्त, पार्षद अभिषेक मिश्रा की उपस्थिति में शांति नगर गार्बेज वेरिएबल पॉइंट का अवलोकन किये। बैकग्राउंड पेंटिंग और झाडिय़ों के कटाई के लिए निर्देश दिए। जिससे स्थल का बेहतर सौंदर्यीकरण किया जा सके। पूर्व में इस स्थल में मोहल्लेवासियों द्वारा घरेलू कचड़ा फेंका जाता था निगम प्रशासन द्वारा कायाकल्प किया जा रहा है। भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार बाहर कचरा फेंका जाना पूर्णत: प्रतिबंधित है।

 

नगर पालिक निगम भिलाई की ओर से अपील है अपना गीले एवं सूखे कचरे डस्टबिन में छांटकर कलेक्शन गाडिय़ों को दें। यहां वहां न फेंके जिससे शहर की स्वच्छता बरकरार रहे। सावधान रहें इस तरह कचरा फेंकने वालों के ऊपर बड़ी चालानी कार्रवाई हो रही है। शांति नगर दशहरा मैदान में प्रकाश व्यवस्था और उपयोगिता के संबंध में चर्चा की गई। मैदान के सुव्यवस्थित संचालन हेतु रुचि की अभिव्यक्ति जारी किए जाने के संबंध में चर्चा की गई ।

निगम आयुक्त ने जोन आयुक्त ऐशा लहरे एवं कार्यपालन अभियंता अरविन्द शर्मा को जोन के समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने प्रात: भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट