दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अक्टूबर। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक के विभिन्न परियोजना स्थलों में निर्मित/निर्माणाधीन आवासों का आबंटन नगर निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सभागार में 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लाटरी आयोजित किया गया है।
हितग्राहियो द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों का सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर अंशदान राशि का 10 प्रतिशत राशि तथा बेदखली व्यवस्थापन हेतु हितग्राही अंशदान राशि 75000 निगम कोष में जमा कराया गया है। नियमानुसार लाटरी पद्वति से सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को अन्य तल (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को भूतल के आवासों का लाटरी निकालकर आवास आबंटन किया जाएगा। नगर निगम भिलाई अपील करती है कि पीएम आवास के हितग्राही निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर लाटरी का लाभ उठावें।


