दुर्ग
दुर्ग, 22 अक्टूबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने गोवर्धन पूजा के दिन बरईपारा स्थित काली मंदिर में रात्रि 7 बजे पूजा अर्चना कर शहरवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति द्वारा दशहरा आयोजन के लिए सम्मान स्वरुप एलबम समिति द्वारा उनको भेट किया गया। समिति के आजीवन अध्यक्ष डॉ. जगदीशचंद मिश्रा, आजीवन सरंक्षक मोतीलाल वोरा के द्वारा बरईपारा स्थित काली मंदिर प्रांगण परिकल्पना था कि यह मंदिर धार्मिक धाम के रुप में विकसित हो। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रांगण में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी काली मंदिर समिति के सचिव नंदू महोबिया से ली।
मंदिर प्रांगण में चल रहे भागवन ब्राम्हा, विष्णु, महेश, सप्तम ऋषि, कालभैरव, गौमाता, संतोषी माता, बम्लेश्वरी माता, हनुमान जी के अलावा सरस्वती माता, विश्वकर्मा जी, रामदरबार, सांई बाबा जी के प्रतिमा के ऊपर छत तथा गुम्मद निर्माण को अतिशीघ्र निर्माण की बात कही। इस दौरान समिति सचिव नंदू महोबिया, हेमू यादव, सुमन महोबिया, शिव सोनी, मुकेश महोबिया, सुश्री चीनी ताम्रकार, बेलन महोबिया, तारा राजपूत, सुश्री स्वाति महोबिया, सौरभ महोबिया, सुरेश महोबिया, श्री गुप्ता सहित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।


