दुर्ग

पिछले कई सालों से दीवाली के पूर्व महिला समूहों के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने हो रहा मेला
17-Oct-2025 5:30 PM
पिछले कई सालों से दीवाली के पूर्व महिला समूहों के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने हो रहा मेला

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 अक्टूबर।
जिला पंचायत परिसर में बिहान हाट  चिन्हारी दुआरी मेला आयोजन किया गया है। इसमें बिहान से जुड़ी जिले के महिला स्व सहायता समूहों ने अपने उत्पादों  की प्रदर्शनी लगाई है पिछले कई सालों से दीवाली के पूर्व महिला समूहों के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने हर वर्ष इस तरह के मेला का आयोजन होते आ रहा है।

इस बार यह मेला 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा। जिला पंचायत परिसर दुर्ग में आयोजित इस बिहान हाट–चिन्हारी दुआरी मेला का शुभारंभ। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने किया। मेले में स्व-सहायता समूह की बहनों द्वारा बनाए गए बड़ी, पापड़, आचर, मिट्टी के दीपक, दोना पत्तल, सजावटी समान, मोम  बत्ती सहित विभिन्न प्रकार की हस्त निर्मित उत्पाद, जैविक वस्तुएँ, पारंपरिक सामग्री और स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जो लोगों के लिए आकार्षण का केन्द्र बना हुआ है यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ग्राम बोरीगारका की महिला समूहों द्वारा विभिन्न डिजाइन व रंगों के आकर्षक मोमबत्ती बनाए गए हैं समूह की महिलाओं का कहना कि वे हर वर्ष दीपावली के समय बड़े पैमाने पर मोमबत्ती बनाकर बेचते हैं। वहीं ग्राम उमरपोटी की महिला समूह ने पेड़ पत्तों से बने दोना पत्तल अपने स्टाल में प्रदर्शित किए समूह की महिलाओ ने बताया कि क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू की पहल पर यह कार्य कर रही है, जो लगातार प्लास्टिक को नो का संदेश दे रही है। श्रद्धा बर्तन बैंक चलाने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में प्लास्टिक की बजाय पेड़ के पत्तों का दोना पत्तल के उपयोग को बढ़ावा देने प्रयासरत है।
 


अन्य पोस्ट