दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन एवं महामंत्री डॉ. गुंजा पींचा ने शुक्रवार को छतीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान सुश्री जैन द्वारा राज्यपाल को पिछले हफ्ते कैट की महिला इकाई द्वारा आयोजित दिवाली धमाका में महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ पूर्व में किए गए कार्यों एवं आगामी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। राज्यपाल ने महिलाओं को स्वदेशी उत्पादों से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए कार्य के लिए कैट महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन की सराहना की। दिवाली धमाका एक्जिबिशन में दुर्ग-भिलाई की महिलाओं द्वारा स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में 44 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलो में स्वदेशी उत्पाद आकर्षण का केन्द्र रहे।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, छग आरएसएस के पूर्व प्रमुख बिसराराम यादव, महापौर अलका बाघमार,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, आईजी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी विजय अग्रवाल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनी में शामिल होकर महिलाओं का हौसला बढ़़ाया।


