दुर्ग

त्यौहारी सीजन में पार्किंग व्यवस्था आयुक्त ने किया निरीक्षण
11-Oct-2025 10:44 PM
त्यौहारी सीजन में पार्किंग व्यवस्था आयुक्त ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 11 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-5 अंतर्गत सेक्टर 10 ममता गार्डन, सडक़ 5 क्रिकेट मैदान, जोन क्रमांक-01 अंतर्गत संजय नगर मैदान, सुपेला पानी टंकी सहित दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया।

 निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे ने जोन क्रमांक 05 अंतर्गत वार्ड क्रं. 64 सेक्टर 10 ममता उद्यान का निरीक्षण किये। उद्यान के घॉस कटिंग, पेवर ब्लाक की सफाई कराने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किए हैं। आयुक्त ने नहर का अवलोकन कर सफाई कराने जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे को निर्देशित किये हैं। कुछ लोग नासमझी करते हुए पूजा सामग्री का विसर्जन एवं कचरा नहर में फेंके हैं। इस तरह के कृत्य से नहर जाम हो गया है और बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर स्ट्रीट और घरों में भरता है । इस तरह के कृत्य करने वाले सावधान रहें अन्यथा निगरानी करते हुए पेनाल्टी की कार्रवाई की जायेगी। समीपस्थ सडक़ 05 क्रिकेट मैदान का निरीक्षण किया गया, पार्षद अभय सोनी द्वारा व्यवस्थित ग्राउंड एवं अन्य खेलों हेतु प्लान के संबंध में चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रिया करसे, सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 सुपेला मार्केट में निर्माणाधीन पानी टंकी का अवलोकन किया गया। टंकी के समीप पुराने फर्नीचर का अवैध दुकान संचालित किया जा रहा था, जिसे मौके से हटवाया गया और 4000 रुपए का पेनाल्टी लगाया गया है।

वार्ड क्रं. 06 दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान का अवलोकन किया गया, आकाशगंगा में मार्केटिंग हेतु वाहनों के पार्किग की व्यवस्था किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जावेद अली, शरद दुबे, सुनील जोशी, अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, कमलेश द्विवेदी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट