दुर्ग

दिलीप व सीताराम का सम्मान
09-Oct-2025 5:36 PM
दिलीप व सीताराम का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अक्टूबर।
जरूरतमंद और पीडि़तों की लगभग 30 वर्षों से सेवा रचनात्मक और सकारात्मक कार्य में उल्लेखनीय योगदान तथा  महत्वपूर्ण भूमिका के लिए गुरु रत्न राज्य स्तरीय सम्मान डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति अध्यक्ष सीताराम ठाकुर सचिव एवं जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर सम्मानित हुए। इसके पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इनका मानव सेवा सम्मान 2025 भी उल्लेखनीय रहा। डॉ. रमन सिंह द्वारा इस राज्य स्तरीय सम्मान के लिए श्री सत्य साई सेवा समिति, सत्यम शिवम् सुंदरम, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सदस्यों द्वारा बधाई प्रेषित की गई।


अन्य पोस्ट