दुर्ग

पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन
03-Oct-2025 8:35 PM
पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 अक्टूबर। पुलिस लाईन प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन में विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा माता दुर्गा की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा मंत्र उच्चारण के साथ की गई।

पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस लाईन, दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मां भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके। पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। पुलिस लाईन दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में वाहनों की भी पूजा की गई।

कार्यक्रम में सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर), अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), हर्षित मेहर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाईनगर, हेमप्रकाश नायक नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, चन्द्रप्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक (लाईन), विनोद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक, पुष्पेन्द्र भट्ट यातायात निरीक्षक, निरीक्षक केशवराम कोशले थाना प्रभारी मोहन नगर, निरीक्षक तापेश्वर नेताम, थाना प्रभारी दुर्ग, निरीक्षक राजकुमार लहरे थाना प्रभारी पद्मनाभपुर, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, उप निरीक्षक (एमटी) जगदीश राम भगत, प्रभारी वाहन शाखा,  पुरूषोत्तम यादव रक्षित केन्द्र दुर्ग सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट