दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 सितंबर। उपभोक्ता का लाभ व्यापारी का गर्व अभियान 9 दिन 9 बाजार में होगा। इस अभियान में महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में चेम्बर की नेहरू नगर और स्मृति नगर के दुकानदारों से मिली उनके दुकानों में स्टिकर लगा कर ग्राहकों को जीएसटी संशोधन का लाभ बताया व दुकानदार भाइयों को जीएसटी डिफ्रेंस का लाभ जनता को मिले इसके लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि हर दुकानदार इस अभियान से अपने आप को उत्साहित महसूस कर रहा है। और ग्राहकों को पूर्ण लाभ मिले इसके लिए संकल्पित है। शनिवार को इस अभियान में नेहरू नगर व स्मृति नगर के व्यापारी सम्मलित हुए। नेहरू नगर प्रभारी रॉकी अग्रवाल,युवा चेंबर प्रमुख विकास जायसवाल,मुकेश सोनी,महेंद्र गुप्ता,नमित छत्रिय,रोहित सिंह,गजदिश आहुज,आशीष अग्रवाल व अन्य व्यापारियों की प्रमुख भूमिका रही।
सभी व्यापारियों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के लिए राहत है पर व्यापारीयो को कुछ तकनीक परेशानी में जी एस टी अधिकारीयो से सहयोग की अपेक्षा रहेगी। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी ।


