दुर्ग

चुनरी यात्रा पर पथराव, दो समुदायों में विवाद, 4 घायल, थाना घेरा 4 गिरफ्तार
28-Sep-2025 9:01 PM
चुनरी यात्रा पर पथराव, दो समुदायों में विवाद, 4 घायल, थाना घेरा 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

भिलाई नगर, 28 सितंबर। सोनकर मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास से पंचमी के अवसर पर माता की चुनरी यात्रा निकाली गई थी। आरोप है कि चुनरी यात्रा पर गायत्री मंदिर के आगे चटाई क्वाटर पहुंचने पर पथराव किया गया। इसके बाद बवाल होते ही दो समुदाय के मध्य विवाद हो गया। एक समुदाय द्वारा जमकर गाली गलौज करते चुनरी यात्रा निकाल रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों को चोटे आई हैं। छावनी पुलिस द्वारा देर रात इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास गाली गलौज एवं मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। बवाल के बाद पीडि़त एवं प्रभावित के द्वारा छावनी थाने का घेराव भी किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल रात को सोनकर मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास से माता चुनरी यात्रा निकाली गयी थी। जो शीतला मंदिर, मार्केट, अटल उद्यान होते गायत्री मंदिर के पास रात्रि करीबन 09.15 बजे पहुंचा था। जहां पर कुछ लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों के साथ विवाद शुरू किया। जो समझाईश के बाद शांत हो गये थे।

शारदा पर चटाई क्वार्टर पहुंची चुनरी यात्रा पर रात करीब 9.30 बजे के लगभग किसी अज्ञात के द्वारा पत्थर फेंका गया। जिस पर मुकेश एवं उसके साथियों के द्वारा विरोध किया गया इस दौरान स्थल पर दो समुदायों के कई लोगों के बीच मारपीट हुई।  इस हमले में चारों ही लोगों को चोटे आई हैं।

मुकेश सोनकर की रिपोर्ट पर आरोपी शानु खान, मोहम्मद शाहिल खान उर्फ सोनू व उसके अन्य साथी के खिलाफ छावनी पुलिस के द्वारा 109-बीएनएस 115(2)-बीएनएस 296-बीएनएस, 3(5)-बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

चार आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चारों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मोहल्ले में स्थिति सामान्य है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की गई है

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि शारदा पर कैंप दो चटाई क्वार्टर के पास चाकू से चार लोगों पर हमला किया गया था। इस हमले के बाद से स्थानीय लोगों के मध्य जमकर आक्रोश था। इस पर छावनी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए इस हमले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट