दुर्ग

गुलजेब बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री
27-Sep-2025 12:28 AM
गुलजेब बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 सितंबर।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते प्रदेश महासचिव गुलजेब अहमद को संगठन महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।
नवनियुक्त संगठन महामंत्री गुलजेब अहमद ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय प्रभारी  कृष्ण अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब, प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे संगठन महामंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है। युवा कांग्रेस का मानना है कि गुलजेब अहमद के अनुभव और ऊर्जा से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में पार्टी के सभी आंदोलनों और अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।


अन्य पोस्ट