दुर्ग

डॉ. शरदचंद्र ने पुलगांव में मुक्तिधाम के लिए जमीन समर्पित किया
27-Sep-2025 12:12 AM
डॉ. शरदचंद्र ने पुलगांव में मुक्तिधाम के लिए जमीन समर्पित किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 सितंबर।
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 55 में शहर के प्रतिष्ठित दाऊ स्व. राजीव लोचन अग्रवाल (घुघरू दाऊ)एवं उनकी धर्मपत्नी  स्व. राधिका देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र कृषक डॉक्टर शरदचंद्र अग्रवाल द्वारा पुलगांव स्थित अपनी पैतृक भूमि समाज सेवा को समर्पित करते हुए एक अद्वितीय मिशाल पेश की है। इस पुनीत कार्य को करने में उन्हें डॉ. सविता व्यास व डॉ. भावना अग्रवाल जो की उनकी बहनें हैं उनका भी मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।
डॉ अग्रवाल का मानना है कि स्वयं के हित से बढक़र परिवार का  हित होता है और परिवार के हित से बढक़र समाज का हित होता है। यह सीख और प्रेरणा उन्हें अपने पूज्य बाबूजी और माताजी से प्राप्त हुई और इन्हीं सिद्धांतों को अमल करते हुए उन्होंने आज भूमि मुक्तिधाम हेतु प्रदान की और प्रशासन के सहयोग से मुक्तिधाम परिसर में शेड व प्रतीक्षालय का लोकार्पण संपन्न हुआ। लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ऐसे कार्य होते हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में जो आपको सदैव जीवंत रखते हैं  यह कार्य इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, सभापति  श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर काशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू ,नीलेश अग्रवाल, पुलगांव पार्षद अश्विनी निषाद, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, महेंद्र लोढ़ा एवं बड़ी संख्या में  पुलगांव ग्राम वासी उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट