दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-1 नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब में अंगीकार 2025 अभियान, स्वच्छता ही सेवा, रजत जयंती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता शपथ, सामुहिक श्रमदान, वृक्षारोपण एवं रैली का
आयोजन कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का पांपलेट बांटकर सांसद विजय बघेल एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, भोजराज सिन्हा,, वार्ड पार्षद चंदेश्वरी बांधे, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, जोन आयुक्त अजय राजपूत, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला, शरद दुबे, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा एवं पीएम आवास योजना सोशल एक्सपर्ट किरण चतुर्वेदी, सिविल एक्सपर्ट आदित्य ठाकुर, सहित स्वच्छता दीदीयां व आम नागरिक उपस्थित रहे।


