दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 24 सितंबर। मंगलवार को पीएम श्री सेजस कुम्हारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छात्राओं को सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना के तहत 47 साइकिल का वितरण किया गया जिनके मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष मीना वर्मा व शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक दुबे उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अश्विनी देशलहरे, सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव, दीपक सिंह, नीलम बंजारे, नीतू पाल, तनय जैन, राजू निषाद, लोकेश साहू , उमेश्वरी साहू, व रूपेश साहू के अतिरिक्त विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजया श्रीवास्तव, के आर साहू, एम एल साहू , आशीष श्रीवास्तव के अतिरिक्त छात्राओं के पालक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के 47 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया विद्यार्थियों को नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा द्वारा अच्छे शिक्षण,अच्छे स्वास्थ्य, से संबंधित आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


