दुर्ग

रंग ला रहा चेम्बर का अभियान उपभोक्ता का लाभ
23-Sep-2025 11:53 PM
रंग ला रहा चेम्बर का अभियान उपभोक्ता का लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 सितंबर।
भिलाई चेम्बर का अभियान उपभोक्ता का लाभ व्यापारी का गर्व सोमवार से भिलाई 3 के बाजार से प्रारंभ किया गया।
इस अभियान में चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन अपनी टीम के साथ बाजारों में जाकर उपभोक्ता को पूरा लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। दुकान दुकान स्टिकर लगाकर जनता को जागरूक कर रहे है। उन्होंने बताया कि भिलाई के व्यापारियों से नए संशोधन पर चर्चा कर संशोधित मूल्य पर माल बेचने का संदेश दिया।

व्यापारियों ने पुरानी खरीदी के माल बिक्री व टेक्स रिटर्न्स पर अपनी समस्याओं बताई। व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों  के साथ सेमिनार कराने का निवेदन किया।
अभियान से व्यापारियों में उत्साह व ग्राहकों में खरीदारी की उमंग है। अभियान में अजय भसीन के साथ मनोहर कृष्णानी, राजेश शर्मा,विकास पांचाल ,सुनील मिश्रा,निरंकार सिंह उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


अन्य पोस्ट