दुर्ग

विराट नगर में विराट रूप में विराजित हुई मां दुर्गा
23-Sep-2025 11:34 PM
विराट नगर में विराट रूप में विराजित हुई मां दुर्गा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 सितंबर।
जन जागरण दुर्गोत्सव समिति द्वारा विराट नगर बोरसी में आयोजित नवरात्रि उत्सव एक प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
यह आयोजन पिछले चार वर्षों से सफलतापूर्वक किया गया और इस वर्ष बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मां दुर्गा की सेवा आराधना की जा रही है। 22 सितंबर को कलश स्थापना वह वेदी पूजा पंडित पूर्णानंद तिवारी के पांडित्य में की गई ।

22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नौ दिवसीय कार्यक्रम में 23 सितंबर को रात्रि 9 बजे गरबा नृत्य, 24 बुधवार को नृत्य प्रतियोगिता 12 वर्ष तक के बच्चो के लिए, 25 सितंबर गुरुवार अजय शीतला झांकी परिवार अर्जुन्दा द्वारा जस झांकी की प्रस्तुति, 26 को नृत्य प्रतियोगिता 13 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए, 27 सितंबर शनिवार को लोक संध्या मंडली रायपुर द्वारा पारंपरिक लोक रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति 28 सितंबर रविवार को सभी उम्र के बच्चों के लिए रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता 29 सितंबर सोमवार को महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति एवं महा अष्टमी को हवन प्रात: 9 बजे से कन्या भोज व महा भंडारा का आयोजन होगा।

संस्था के अध्यक्ष किशोर शर्मा व सचिव महाबीर साहू ने संयुक्त रूप से बताया की 30 सितंबर को विशेष आयोजन भक्ति संध्या में बच्चों द्वारा कंठस्थ मंत्रोपचार प्रतियोगिता 7.30 बजे से व महिलाएं बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
1 अक्टूबर महानवमी बुधवार को खेल प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण एवं 2 अक्टूबर को झांकी एवं माता की मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट