दुर्ग

ऋण उप समिति की बैठक
20-Sep-2025 11:02 PM
ऋण उप समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 सितंबर। कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक बैंक में सम्पन्न हुआ।
 बैठक में सोमंत कुमार कोर्राम उप संचालक संचालक कृषि जिला दुर्ग,  खगेश देशमुख प्रतिनिधि उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग एवं बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा विपणन अधिकारी एवं कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में कुल 192 ऋण प्रकरणों का राषि 52.75 करोड़ ऋण स्वीकृत किया गया। जिसमें फसल ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 से 2027-28 कुल 63 समितियों के लिए राशि 5025.85 लाख, गन्ना फसल ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 से 2027-28 के 48 प्रकरणों में राशि 57.23 लाख, कपास फसल ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 अंतर्गत 1 प्रकरण में राषि 3.10 लाख, उद्यानिकी फसल करेला ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 अंतर्गत 1 प्रकरण में राशि 1.78 लाख,  स्वीकृत की गई है।
गौ पालन हेतु नवीन केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए 37 प्रकरणों में राशि 71.09 लाख, गौ पालन हेतु केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण के 16 प्रकरणों में राशि 28.35 लाख, बकरी पालन हेतु केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण के 1 प्रकरण में राशि 1 लाख, मध्यमकालीन नार्मल ऋण 7 वर्ष अंतर्गत 2 प्रकरणों में राशि 3.70 लाख, मध्यकालीन व्यक्तिगत ऋण के 9 प्रकरणों में राशि 57.96 लाख, मत्स्य पालन हेतु नकद साख सीमा ऋण नवीनीकरण अंतर्गत 1 प्रकरण में राशि 2.93 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत नगद साख सीमा स्वीकृति के 1 प्रकरण में राशि 5 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत नगद साख सीमा पुन: स्वीकृति 1 प्रकरण में राषि 5 लाख, स्वयं सहायता समूह ऋण स्वीकृति पश्चात पुष्टि हेतु 9 प्रकरणों में राशि 9 लाख, स्वयं सहायता समूह ऋण स्वीकृति हेतु 1 प्रकरण में राशि 2 लाख, स्वयं सहायता समूह एन.आर.एल.एम. अंतर्गत 1 प्रकरण में राशि 2 लाख की स्वीकृति दिया गया।
 


अन्य पोस्ट