दुर्ग
शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार
06-Sep-2025 9:39 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 सितंबर। शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2023 में पीडि़ता को दोस्ती के झांसे में फंसा कर रेप किया था। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने तीन सितंबर को जामुल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में नितेश सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया है। जब पीडि़ता उससे शादी करने के लिए दबाव देने लगी तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश सिंह (25) जय अंबे हीरो शोरूम के पीछे आईटी कॉलेज के सामने जामुल को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे