दुर्ग
निषाद महिला समाज का तीज मिलन 7 को
04-Sep-2025 5:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 सितंबर। जिला निषाद समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज मिलन महोत्सव का आयोजन 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से विवेकानंद हॉल सभागार में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि महापौर अलका बाघमार, प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज एवं गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कोमल देव निषाद, जिलाध्यक्ष डॉ घनश्याम निषाद उपस्थित रहेंगी। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संतोषी निषाद ने बताया कि तीजा तिहार महोत्सव में कई आकर्षक प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें कुर्सी दौड़, फुगड़ी, तीज क्वीन, बिल्लस, गेड़ी नृत्य, लोक नृत्य, क्विज गेम तथा विशेष आकर्षक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे