दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 अगस्त। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2012 में उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था। इस दिन कई राज्यों में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उददेश्य से कई खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। इस दिन का उपयोग विभिन्न खेल आयोजनों को शुरू करने के लिए एक मंच के रूप में भी किया जाता है। 2018 में इसी दिन प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया मूवमेंट की शुरूवात की थी।
29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में जन्मे ध्यानचंद की जयंती पर हर साल देश में 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का भारत में खेलों को शीर्ष पर पहुंचाने का विशेष योगदान है। उन्होंने करीब 22 साल तक भारत के लिए हॉकी खेला और इस दौरान 400 से अधिक इंटरनेशनल गोल दागे। मेजर ध्यानचंद ने लगातार तीन ओलंपिक में भारत को हॉकी खेल में अपने दम पर स्वर्ण पदक दिलाया था।
नगर पालिक निगम भिलाई में मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खेल में अपनी रूचि रखने वाले जोन क्रं. 01 के भेलवा तालाब में युवाओं, जोन क्रं. 02 अंतर्गत के स्कूली बच्चों, जोन क्रं. 03 के 18 नंबर रोड के सुभाष चौक के पास स्कूली बच्चों, जोन क्रं. 04 शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों एवं जोन क्रं. 05 अंतर्गत सेक्टर 04 स्कूल के बच्चों के साथ विभिन्न खेल का आयोजन किया गया।
खेल के माध्यम से जन जागरूकता लाने एवं खेल को बढ़ावा देने के उददेश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निगम जय संपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू पार्षद पति राजकुमार जायसवाल द्वारा सभी बच्चों को शपथ दिलाते हुए पुरूस्कार वितरण किया गया। ताकि भविष्य में इन्ही खिलाडिय़ो में से कोई भारत के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का नाम रौशन करें।