दुर्ग

लक्ष्मण राम की असली ताकत हैं-पं विष्णु अरोड़ा
29-Aug-2025 4:43 PM
लक्ष्मण राम की असली ताकत हैं-पं विष्णु अरोड़ा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 29 अगस्त।
श्री बाबा रामदेव मंदिर, गंजपारा में द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव के जन्मोत्सव अवसर पर आयोजित रामकथा के तीसरे दिन बाल योगी पं विष्णु अरोड़ा ने रामचरित मानस के गूढ़ रहस्यों का विवेचन करते हुए कहा कि लक्ष्मण का क्रोधी स्वरूप केवल और केवल श्रीराम की सरलता और महिमा को और बड़ा करने के लिए है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम धर्म ध्वज हैं तो लक्ष्मण उस ध्वज का डंडा हैं। वास्तव में लक्ष्मण ही राम की असली ताकत हैं, तभी रावण की सेना ने युद्ध में सर्वाधिक प्रहार उन्हीं पर किए। लक्ष्मण के स्वभाव को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि राम जल जैसे हैं तो लक्ष्मण बर्फ जैसे—शीतल भी और कठोर भी। यही उनका चरित्र है। माँ की ममता अपने संतान के प्रति अत्यधिक होती है यह सर्वविदित है कथा में उन्होंने दशरथ के प्राणत्याग का रहस्य समझाते हुए बताया कि प्रभु श्रीराम ने अपनी बाल लीलाओं में माता कौशल्या को सर्वव्यापक स्वरूप का अनुभव करवा दिया था, किंतु दशरथ इससे अनभिज्ञ रहे। 


अन्य पोस्ट