दुर्ग

राजधानी दिल्ली में एक देश एक चुनाव पर अजय भसीन के कार्यो को सराहा
25-Aug-2025 11:00 PM
राजधानी दिल्ली में एक देश एक चुनाव पर अजय भसीन के कार्यो को सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 25 अगस्त। देश की राजधानी दिल्ली में देशभर के व्यापारी नेता एकत्र हुए और एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में अजय भसीन ने कहा कि एक देश एक चुनाव देश के विकास के लिए आवश्यक है। और इस अभियान में व्यापारियों का योगदान एक अहम भूमिका निभयेगा। व्यापारियों को जागरूक करने चेम्बर के बैनर पर जिला वार व विधानसभा क्षेत्रों में व्यापारियों को एक देश एक चुनाव का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल तथा सांसद प्रवीण खंडेलवाल उपस्थित रहे।

बैठक में देश के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया और इसे लागू करने का संकल्प लिया।

इस महत्वपूर्ण चर्चा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, लाभचंद बाफना,भिलाई से अजय भसीन व सुनील मिश्रा व प्रदेश चैम्बर अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं छतीसगढ़ के अनेक जिलों से व्यापारी वर्ग  उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


अन्य पोस्ट