दुर्ग
खालसा पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण
21-Aug-2025 11:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 अगस्त। 15 अगस्त को खालसा पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार तरसेम सिंह ढिल्ल्न थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार राजेन्दर पाल सिंह भाटिया ने की।
कार्यक्रम में सरदार गुलबीर सिंह भाटिया, सरदार सुरेन्दर सिंह कबरवाल , सरदार हरमीत सिंह भाटिया, सरदार कुलबीर सिंह सलूजा एवं कमेटी के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथियों के स्वागत में अभिवादन गीत प्रस्तुत की। साथ-साथ देशभक्ति गीत, कविताएं सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या श्रीमती लखविन्दर कौर वालिया द्वारा सभा को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के समापन में उप प्राचार्या मनिन्दर कौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शुभकामनाएं दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


