दुर्ग

पार्षद ने निगम के संपत्ति कर का अधिभार माफ करने की मांग रखी
21-Aug-2025 7:38 PM
पार्षद ने निगम के संपत्ति कर का अधिभार माफ करने की मांग रखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 21 अगस्त। नगर निगम भिलाई में विकास कार्यों की भूमिपूजन कार्यक्रम में आए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री  अरुण साव के समक्ष वार्ड 30 की पार्षद सत्या देवी जयसवाल ने आवेदन देकर मांग रखी।

नगर निगम का संपत्ति कर तो नगर की जनता पटाना चाहती है किंतु अगर किसी कारणवश अगर देर हो जाती है तो उसका अधिभार प्रतिवर्ष 1000 लिया जाता है अगर किसी व्यक्ति के मकान का टैक्स 400 है और वह समय पर किसी कारणवश टैक्स नहीं पता पाया तो उसका फाइन 1000 लगता है जो कि न्याय संगत नहीं है यह क्षेत्र की जनता के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है कोरोना कल के दौरान से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है जो कि अभी तक नहीं सुधरी है।

अधिकांश श्रमिक बस्ती के लोग हैं जो कि रोज की रोजी मजदूरी कर अपना परिवार पलते हैं उनके ऊपर या अतिरिक्त बोझ पड़ता है जिसके कारण क्षेत्र के नागरिक टैक्स पटाना चाहते हुए भी बहुत ज्यादा फाइन होने के कारण वे संपत्ति कर नहीं पटा पाते हैं अत: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से ये मांग की गई है कि जल्द से जल्द इस संपत्ति कर  के अधिभार को समाप्त कर जनता को राहत प्रदान करने का कष्ट करें तथा साथ ही नगर निगम भिलाई में 260 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को भूमिपूजन के लिए बहुत-बहुत आभार तथा धन्यवाद व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट