दुर्ग

साहू समाज का तीजा परब मिलन समारोह
19-Aug-2025 4:04 PM
साहू समाज का तीजा परब मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 19 अगस्त। नगर साहू समाज के तत्वावधान में तीजा परब मिलन समारोह का आयोजन कर्मा सामुदायिक भवन उतई में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू थीं। अध्यक्षता नगर साहू समाज की उपाध्यक्ष सुनीति साहू ने की। विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, जिला महिला साहू संघ की उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, तहसील महिला साहू संघ की उपाध्यक्ष सुशील साहू, परिक्षेत्रीय साहू संघ की उपाध्यक्ष लक्ष्मी हिरवानी, पार्षद विजयलक्ष्मी साहू, बिंदास बहुरानी वंदना साहू, छग युवा साहू प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव पायल साहू थी।  कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा की पूजा से हुई। पश्चात तीजा उत्सव, खेलकुद, व्यंजन की बगिया व समूह नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। नगर साहू समाज के पंचायत सभापति श्रद्धा साहू ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई और परिवार में प्रेम, सौहार्द तथा एकता का संदेश देता है।तीज पर्व विशेष रूप से नारी शक्ति का पर्व है। यह त्योहार हमें यह स्मरण कराता है कि किस प्रकार माता पार्वती ने कठिन तपस्या करके भगवान शिव को अपने पति रूप में प्राप्त किया। उसी भक्ति, विश्वास और प्रेम का प्रतीक यह तीज पर्व है। दिव्या कलिहारी ने कहा कि तीज पर महिलाएँ व्रत रखती हैं, गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त करती हैं। झूले झूलना, मेहंदी रचाना और पारंपरिक परिधान पहनना इस पर्व की विशेषताएँ हैं। तीज केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का भी अवसर है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ता है।  नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू ने कहा कि तीज पर्व हमें त्याग, समर्पण और सच्चे प्रेम का संदेश देता है। हम सभी इस उत्सव को हर्ष और उमंग के साथ मनाएँ और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी हमारी इन सुंदर परंपराओं से जोड़ें। हम सब एक साथ मिलकर अपने रिश्तों को और प्रगाढ़ करें, समाज में भाईचारे और अपनत्व की भावना को मजबूत करें। इस दौरान  सुनीता साहू उपाध्यक्ष महिला नगर साहू समाज उतई,  सरस्वती साहू अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, सुशील साहू , लक्ष्मी हिरवानी,  विजय लक्ष्मी साहू पार्षद,शकुंतला साहू,प्रभा साहू,टिकेश्वरी साहू, कुंती साहू, , वंदना साहू,पायल साहू  राधिका हिरवानी किशोर साहू अध्यक्ष नगर साहू समाज खूबी साहू उपाध्यक्ष नगर साहू समाज गिरीश साहू,पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, खिलावन साहू कुशल साहू भावेश साहू डिकेन्द्र हिरवानी, शिला साहू,सुकवारो साहू,लीलावती साहू,टेश्वरी साहू ,पूनम हिरवानी, कुँवर बाई, आदि उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट