दुर्ग

सतनाम भवन, सेक्टर 6 में मनाया स्वतंत्रता दिवस
16-Aug-2025 4:39 PM
सतनाम भवन, सेक्टर 6 में मनाया स्वतंत्रता दिवस

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 16 अगस्त।
गुरु घासीदास सेवा समिति, भिलाई नगर द्वारा 15 अगस्त को सतनाम भवन, सेक्टर 6, भिलाई नगर में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 8.30 बजे राष्ट्रगान के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष बी.एल. कुर्रे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों व कार्यकारणीगण, समाज सेवी, आम नागरिकों व बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
 

इस कार्यकम में विशेष रूप से समिति की उपाध्यक्षा उर्मिला भास्कर, आर.सी. देशलहरा, मनबोधी कुर्रे, शंभू लाल डहरिया, सागर टंडन, भमानी बंजारे, उषा देशलहरा, आर.डी. देशलहरा, टी.आर. केसरिया, रामजी गायकवाड़, जवाहर कौशल, आर.एल. ढीढी, एस. एल. मिर्चें, भागीरथी बघेल, केशव देशलहरा, संत ज्ञानेश्वर, आनंद बघेल, आर.आर. बारले और भी सामाजिकजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। 

कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव एन. आर. गिलहरे के द्वारा किया गया तथा अंत में समिति के सहसचिव राजेन्द्र महिलांग ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट