दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्रीय भावना जागृत करने तिरंगा रैली निकाली गयी। लोगों में राष्ट्र के प्रति जन जागरूकता के साथ घर घर एक तिरंगा लगाने जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सामने पूरा भारत देश नतमस्तक है, देश का हर नागरिक तिरंगे का दिल से सम्मान करता है। भारत के संविधान में तिरंगे का अपमान करना दंडनीय अपराध माना गया है, तीन रंगों से बना तिरंगा केसरिया, सफेद और हरा ये तीनों रंग देश के प्रतीक है, जिसमें केसरिया बलिदान का, सफेद शांति का और हरा रंग हरियाली यानी स्वतंत्रता का प्रतीक है। आज देश में आन-बान-शान के साथ जिस तिरंगे को फहराया जाता है उसे 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था। रैली का शुभारंभ निगम मुख्य कार्यालय गेट से किया गया, जो घड़ी चौक होते हुए गदा चौक से परदेशी चौक, चंद्रा मौर्या चौक होते हुए निगम परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान सभी अधिकारी/ कर्मचारी भारत माता की जय और वंदे मातरम् की जयकारा पूरे शहर में गूंजा।


