दुर्ग

सीमा सुरक्षा बल भिलाई में तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च
12-Aug-2025 6:22 PM
सीमा सुरक्षा बल भिलाई में तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 12 अगस्त।
सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑपरेशन) छत्तीसगढ़ द्वारा सोमवार को भिलाई में 'हर घर तिरंगा अभियान-2025Ó के अंतर्गत 'तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्चÓ का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों सहित स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा सामरिक मुख्यालय से प्रारंभ होकर रिसाली क्षेत्र से होते हुए पुन: सामरिक मुख्यालय परिसर में संपन्न हुई। 
सीमा सुरक्षा बल 'हर घर तिरंगा अभियान-2025Ó नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सभी वाहिनियों एवं नागरिकों के साथ हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। बल अपने अधिकार क्षेत्र के नागरिकों को तिरंगे का वितरण कर उन्हें घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कर रहा है।

 


अन्य पोस्ट