दुर्ग
दुर्ग, 10 अगस्त। सावन मास के अंतिम दिवस पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के जलपरिसर, दुर्ग स्थित कार्यालय के समीप महादेव व मां भगवती के मंदिर में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव द्वारा अभिषेक, पूजन व आरती कर प्रदेश व शहरवासियों के कल्याण के लिए मंगलकामना किया गया, जिसमें विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय उपस्थित रहीं। विधायक गजेन्द्र यादव ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर शहर के सबसे शांतिपूर्ण व आनंदपूर्ण वातावरण का अनुभव किया और मंदिर परिसर में शेड निर्माण का घोषणा की।
इस अवसर पर सरोज पाण्डेय ने भी बाबा भोलेनाथ व मातारानी का पूजन कर देश, प्रदेश एवं शहरवासियों के मंगलमय जीवन के लिए कामना किया। सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि विकास और विरासत साथ-साथ चलने चाहिए मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं। आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के विकास के लिए बेहतर कार्य के साथ ही मंदिरों और तीर्थ स्थलों को भी संवारने का काम कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि सावन मास के अंतिम दिन महादेव और मातारानी से आज हमने प्रदेश व शहरवासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना किया है बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से प्रदेश और शहर का विकास गति के साथ हो रहा है और दुर्ग शहर प्रगति की नई उच्चाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकार, भाजपा वरिष्ठ नेत्री पूर्व जिलाध्यक्ष उषा टावरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


