दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 अगस्त। दुर्ग संभाग स्तरीय शालेय बालक-बालिका खो खो प्रतियोगिता 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत उतई अध्यक्ष सरस्वती नरेन्द्र साहू थी। अध्यक्षता प्राचार्या किरण साहू ने की विशेष अतिथि सहायक क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील दुर्ग, कन्हैया पटेल खैरागढ़, राष्ट्रीय निर्णायक जीवन लाल साहू, अंतर्राष्ट्रीय खो खो रेफरी रुखमणी यादव, पार्षद सोनू राजपूत थे। इस कार्यक्रम में 340 बालक- बालिका, 70 कोच मैनेजर, व्यायाम शिक्षक ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, राजनादगांव, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, कबीरधाम एवं मानपुर मोहला सहित कुल 7 जिला के शालेय खिलाडिय़ों ने अपने खो खो खेल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूजा अर्चना पश्चात स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर कहा कि यह आयोजन उतई के लिए गौरव का पल है कि 7 जिले के बच्चे यहां आकर राज्य के लिए चयनित होंगे।
कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक मोतीलाल साहू ने एवं आभार प्रदर्शन सनत साहू ने किया। इस दौरान पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, खूबी राम साहू, अनिता गढ़े, लता सोनवानी, वरिष्ठ व्याख्याता पीएल देवांगन, गोरेलाल साहू, रमेश कुमार बारले, उमेश निर्मलकर, योगेन्द्र यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा शाला परिवार के स्टाफ मौजूद थे।


