दुर्ग

आधार कार्ड, पैन और राशन कार्ड से संबंधित शिविर लगाने कलेक्टर को ज्ञापन
07-Aug-2025 10:12 PM
आधार कार्ड, पैन और राशन कार्ड से संबंधित शिविर लगाने  कलेक्टर को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 7 अगस्त। श्री राम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के अध्यक्ष दिलीप पवानी की तरफ से दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा उसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड से संबंधित भिलाई शहर में शिविर लगाए जाने हेतु दुर्ग कलेक्टर  अभिजीत सिंह को आवेदन देते हुए कहा कि शहर की जनता चॉइस सेंटर के चक्कर काट कर थक जाती है पैसे भी ज्यादा लेते है ।

दुर्ग जिलाधीश ने अश्वासन देते हुए जल्द से जल्द शिविर का लगाने का आश्वासन दिया। आवेदन देते हुए अध्यक्ष दिलीप पवानी , मनोहर कृष्णानी, गोपी राजपलानी,  जय गेहानी मनोज मखीजा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट