दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कौशल किशोर सिंह, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, उत्तर ब्लॉक के प्रभारी परमजीत सिंह उपस्थित थे।
बैठक में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 12 वार्डों में वार्ड प्रभारियों के मार्गदर्शन में वार्ड बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए नए युवाओं को जोडऩे का निर्णय लिया गया एवं सेक्टर कमेटी मंडल कमेटी का गठन कर संगठन में कार्य करने वाले जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। संचालन अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन सरिता ताम्रकार ने किया।
बैठक में हेमंत तिवारी, पार्षद अश्विनी निषाद, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, श्रद्धा सोनी, मीना मानिकपुरी, मीणा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित घोष, त्रिशरण डोंगरे, पाशी अली, मनोज सिन्हा, छोटू यादव, गणेश सोनी, अली असगर, पार्वती शेन्डे, चंद्रशेखर पारख, यश बाकलीवाल, बृजमोहन तिवारी, रवि कोसरिया, कमलेश नागरची, नरेंद्र सोनकर, अनिल देशमुख, डोमार सिंह राजपूत, शत्रुघ्न चक्रधारी, रूपलाल मरकाम, पिंटू यादव, समय लाल साहू, भूपेंद्र सेन, थानेश्वर साहू, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, अब्दुल वाहिद चौहान, राम जोशी, प्रमोद श्रोते, अबरार पुवार, कपिल निषाद उपस्थित थे।


