दुर्ग

कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई का शपथ ग्रहण
02-Aug-2025 5:27 PM
कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई का शपथ ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अगस्त।
व्यापार जगत में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन को बनाया गया है। उन्होने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कैट दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन के साथ एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में  कैट दुर्ग जिला महिला इकाई चेयरपर्सन तृप्ति सिंह, उपाध्यक्ष नीति बल्लेवार, महामंत्री सुश्री गुंजा पिंचा, सह सचिव प्रतिभा पुरोहित, रेखा रुपारेल, सचिव नविता शर्मा,स्वाति गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमीना हिरानी, कार्यकारी अध्यक्ष  नेहा खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सोनी, मधु शर्मा, नेहा तिवारी, शशिकला सोनी, प्रीतिका चौहान, सुश्री रूपल गुप्ता, संरक्षक विनिता गुप्ता, रंजना गुप्ता, शारदा गुप्ता, सलाहकार डेविड शेरिन, दिनिता बाडिय़ा, सुश्री सविता पाध्ये द्वारा भी शपथ ग्रहण की गई। पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण उपरांत अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में कैट की दुर्ग जिला महामंत्री सुश्री गूंजा पिंचा ने बताया कि संगठन की जिला महिला अध्यक्ष सुश्री पायल जैन को संगठन को गढऩे और उसे नई ऊँचाइयों पर ले जाने का लंबा अनुभव है। वे विगत वर्षों से सैकड़ों महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होने स्वावलंबी भारत अभियान के तहत महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए भव्य मेले एवं प्रदर्शनियों का आयोजन कर महिलाओं के उत्पाद को बाजार उपलब्ध करवाया है और महिलाओं को आर्थिक रुप से समृद्ध बनाने में योगदान दिया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों व  व्यापार जगत से जुड़ी महिलाओं ने समारोह में अपने विचार व्यक्त किए और महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण पर जोर दिया।
 


अन्य पोस्ट