दुर्ग

बृजमोहन सिंह से मिलने जेल पहुंचे भूपेश बघेल
01-Aug-2025 5:38 PM
बृजमोहन सिंह से मिलने जेल पहुंचे भूपेश बघेल

दुर्ग, 1 अगस्त। केंद्रीय जेल में बंद पूर्व साडा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता बृजमोहन सिंह से मुलाकात करने गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह से चर्चा की और हाल-चाल जाना।  श्री बघेल ने कहा उन्हें सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप लगाकर जेल में बंद रखा गया है। चूंकि मामला कोर्ट में है इस कारण इस मामले में ज्यादा बोलना उचित नहीं है, परंतु पुलिस ने सबूत के लिए बृजमोहन सिंह के ही मोबाइल का स्क्रीन शॉट लिया बाकी जो कांग्रेसी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे उनका स्क्रीनशॉट नहीं लिया गया है। अगर भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करने से कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है तो भाजपा के नेताओं की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए, जो कांग्रेस के नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करते रहते हैं।


अन्य पोस्ट