दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 1 अगस्त। दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर जिला दुर्ग की प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक को 31 जुलाई को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई।
डॉ. नीरजा रानी पाठक ने अपनी सेवा शासकीय महाविद्यालय जगदलपुर से प्रारंभ की। पाठक मैडम ने साइंस कॉलेज दुर्ग एवं शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में भी अपनी सेवाएं दी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पद पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में भी आप कार्य कर चुकी हैं।
तदोपरांत शासकीय महाविद्यालय मचांदुर से 31 जुलाई को प्राचार्य पद पर रहते हुए सेवानिवृत हो रही हैं।
इस आयोजन में क्षेत्रीय अपर संचालक एवं प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय उतई डॉ राजेश पांडे, शासकीय मॉडल कॉलेज धनोरा के प्राचार्य डॉ. अलीम खान, शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर से प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. नीता कुम्हारे, शासकीय महाविद्यालय उतई से प्राध्यापक डॉ. वसंत कला उपस्थित हुए। महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकों सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों ने प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


