दुर्ग
उतई, 31 जुलाई। महाविद्यालय के एनएसएस व एनसीसी ( 8 सीजी गल्र्स बटालियन रायपुर ) विंग के तत्वावधान में गुरु पूजा पर्व एवं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में अमर शहीदों को नमन एवं गुरु पूजा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम में डॉ. अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने भारत की विशालता एवं वैदिक काल से लेकर आज तक की भारत की आर्थिक समृद्धि ऐतिहासिक गौरव पर अपने विचार रखते हुए कारगिल विजय के अमर शहीदों को स्मरण किया तथा आज इस दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखें। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शुभा शर्मा ने देश की अखंडता एवं एकता के लिए अमर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए केडेट्स से आहवान किया कि हमें आज के विकसित भारत स्वर्णिम भारत को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकलित होकर आगे बढऩा है तथा उत्तम नैतिक व्यावहारिक चरित्र का निर्माण कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना है।
आज ‘ गुरु पूजा ’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि व्यास की शिक्षाओं का पालन करने हेतु एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस के स्वयं सेवकों को प्रेरित किया।
कैडेट दीक्षा बंजारे ने ‘कारगिल विजय दिवस’ का महत्व बताते हुए कारगिल युद्ध पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन कैप्टन डॉ. अनुसुईया जोगी ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रो. रितेश नायक ने किया। इस अवसर पर डॉ. पी वसंतकला, डॉ. सियाराम शर्मा , डॉ. विद्या पंचागम , डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. रीता गुप्ता , प्रो. अर्चना पाण्डेय, डॉ. समीर दास , डॉ. पंकज सोनी , लोकेश्वर ठाकुर एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित थे।


