दुर्ग
नवाचार, नेतृत्व और सशक्तिकरण की ओर नया कदम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 31 जुलाई। महिला चेम्बर भिलाई की नई कार्यकारिणी का गठन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यकारिणी महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने सुमन कनोजे को महिला चेम्बर भिलाई की नई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयां प्राप्त होने की आशा है। सुमन कनोजे ने अध्यक्ष पद स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि महिला चेम्बर को एक नई ऊंचाई मिलेगी मुझे जो उत्तरदायित्व दिया गया है मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निभाऊँगी।
सुमन कनोजे ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी में 60 पदाधिकारीयों की घोषणा की। पदाधिकारी घोषणा कार्यक्रम में प्रदेश महिला चेम्बर रायपुर से महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता,ब्रह्म कुमारी से बहन आशा जी, एवं डॉ. मानसी गुलाटी मंच पर उपस्थित थी।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने सरोजिनी पाणिग्रही को प्रभारी तथा गीता वर्मा को संरक्षक पद की नियुक्ति की घोषणा की। सुमन कनोजे ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा में रश्मि वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, सविता शर्मा को महामंत्री और सुनीता सोनी को संयुक्त महामंत्री बनाया है। वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने हेतु हरप्रीत कौर बग्गा को कोषाध्यक्ष और माधुरी पराशर को सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पदों पर पुष्प लता, उर्वशी दास, आर. शेखरन, पूजा वर्मा, और आरती जय कुमार को नियुक्त किया गया है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विजय लक्ष्मी शाह को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। संस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु टीना सातपुते, योगिता मित्तल, उदिता तिवारी, रुचि शर्मा, और दिव्या चंद्राकर को सांस्कृतिक प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त मंत्री पद पर जय श्री, भारती देशमुख, अमिता जैन,राधिका,विजय लक्ष्मी शाह,दमयंती सोनी,ज्योति सोनाने, राजकुमारी, संजू साहू व अन्य को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
मीडिया समन्वय के लिए राजेश्वरी राव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जो संगठन की गतिविधियों को जनसंपर्क से जोड़ेगी। अजय भसीन ने घोषणा की सुनील मिश्रा को समन्यक नियुक्त किया गया। महिला चेम्बर की यह नई टीम सामाजिक सेवा, महिला उद्यमिता, जागरूकता कार्यक्रमों और व्यवसायिक उन्नयन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्मिता दौडक़े वीना चंद्राकर,कंचन सिंह,सागरिका पाढ़ी,अर्चना पांडेय, संजू मिश्रा व महिला चेम्बर की पूरी टीम उपस्थित थी।


