दुर्ग

पांच दिनी आयोजनों के साथ आनंद-केशर जन्म शताब्दी महोत्सव मना
30-Jul-2025 7:28 PM
पांच दिनी आयोजनों के साथ आनंद-केशर जन्म शताब्दी महोत्सव मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 जुलाई। आचार्य सम्राट आनंद ऋषि महाराज का 125वां जन्म महोत्सव एवं महाराष्ट्र प्रवर्तनी केसर देवी का जन्म शताब्दी महोत्सव हर्ष और उल्लास के वातावरण में जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब में साध्वी प्रियदर्शना एवं अन्य साध्वी समुदाय के सानिध्य में मनाया गया।

 इस पांच दिवसीय आयोजन को सामायिक दिवस, आयंबिल दिवस गुरु गुणगान दिवस जीवदया दिवस  भीक्षुदया दिवस के रुप में मनाया गया। 23 से लेकर 27 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में श्रमण संघ परिवार के अलावा जैन समाज के विभिन्न संप्रदाय के सदस्यों के सहभागिता से सभी कार्यक्रमों में चार चांद लग गया। श्रमण संघ परिवार के सभी वर्ग के लोगों ने सामाजिक दिवस में भाग लेकर सामायिक दिवस को सफल बनाया। आयंबिल एवं एकासना दिवस के दिन संध के लगभग 70 सदस्यों सदस्यों ने इस तप की आराधना की। जन्म महोत्सव का तीसरा दिवस दया दिवस के रूप में मनाया गया। जहां कृष्ण गौशाला में जाकर गौ माता को गुड और हरी सब्जियां खिलाकर उनकी सेवा की गई।

दुर्ग राष्ट्र संत आनंद ऋषि महाराज एवं केसर देवी के जन्म महोत्सव पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ के बैनर तले जय आनंद मधुकर रतन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 के लगभग सदस्यों ने रक्तदान कर जीवन दान देने में अपनी अमूल्य भूमिका निभाई। इस रक्तदान के आयोजन में बालिकाओं एवं महिला समुदाय ने रक्तदान करने में अपनी सार्थक हिस्सेदारी दर्ज की। रक्त दान आयोजन समिति के प्रमुख अभिजीत पारख के संयोजन में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को स्मृति स्वरूप शहर की सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय संस्था डोनेट थोड़ा सा की ओर से हेलमेट दिया गया।


अन्य पोस्ट