दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 29 जुलाई। छ.ग. कलार समाज नगर इकाई कुम्हारी के नेतृत्व में कलार समाज द्वारा भारतीय संस्कृति व छत्तीसगढ़ की पहली छत्तीसगढिय़ा तिहार हरेली के पावन पर्व पर पर्यावरण एवं हरियाली के लिए वन विभाग के संरक्षण क्षेत्र कृष्णा कुंज मे पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रखते हुए जल, जंगल व जीवन संरक्षण के उद्देश्य से 30 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
हीरा सिन्हा ने बताया कि मानव जीवन के साथ-साथ इस धरती मे जितने भी जीव जन्तु का जीवन इन्ही मूलभूत आधार पर चलता है जल जंगल जीवन का संरक्षण करना हम मानव की जिम्मेदारी है। इंसान आज ए आई जैसे आधुनिक तकनीक पर निर्भर होने लगा है। लेकिन पौधों के बिना जीवन अधूरा है। इस मौके पर भोजराम सिन्हा, रामगोपाल सिन्हा, गंगाप्रसाद सिन्हा, हीरा सिन्हा, टुमन सिन्हा, मुकुंद सिन्हा, तिलक सिन्हा, सोनू सिन्हा, द्रोण सिन्हा एवं युवराज सिन्हा सम्मिलित हुए।