दुर्ग

निगम आयुक्त ने गौठान का किया निरीक्षण
29-Jul-2025 8:15 PM
निगम आयुक्त ने गौठान का किया निरीक्षण

भिलाई नगर, 29 जुलाई। नगर पालिक निगम भिलाई नेहरू नगर अंतर्गत कोसा नाला स्थित गौठान का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। सडक़ों में बैठकर आवागमन को बाधित करने वाले आवारा पशुओं को पकडक़र गौठान में रखा गया है, जहां उनके खान-पान, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही इच्छुक गौ सेवकों से संपर्क कर गौठान परिसर में रेलिंग लगाकर वृक्षारोपण करने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किए। सुपेला मुख्य मार्ग से लगा हुआ निर्माणाधीन नाला का अवलोकन किया गया। निर्माण कार्य अविलंब एवं गुणवत्ता युक्त कराने कार्यपालन अभियंता अखिल चंद्राकर निर्देशित किया गया है। नेहरू नगर स्थित बाल उद्यान में अटल परिसर का निर्माण किया जाना है, जिस हेतु मूर्तिकार वीवीएन विन्सेंट नेल्शन से मिलकर नमूना प्रतिमा का अवलोकन कर अविलम्ब निर्माण हेतु चर्चा किए।


अन्य पोस्ट