दुर्ग

दुर्ग, 20 जुलाई। जिले में अब तक 105 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। जिले में सर्वाधिक 439.8 मिमी वर्षा अहिवारा तहसील अंतर्गत हुई है। अब तक की स्थिति में बेहतर वर्षा से जिले किसान भी उत्साहित है। जानकारी के अनुसार अहिवारा तहसील में अब तक 157.4 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
इसी प्रकार बोरी तहसील में अब तक 272 मिमी वर्षा हो चुकी है जो कि आज की तिथि में क्षेत्र के सामान्य वर्षा 232.8 मिमी का 116.8 प्रतिशत है। इसी प्रकार धमधा में 279 मिमी वर्षा हुई है जो क्षेत्र की सामान्य वर्षा 244.3 का 114.2 प्रतिशत है। पाटन में अब तक 422.7 मिमी वर्षा हुई है जो क्षेत्र की सामान्य वर्षा का 98.1 प्रतिशत है। दुर्ग में 349 मिमी वर्षा हो चुकी है जो क्षेत्र की सामान्य वर्षा 92.7 प्रतिशत है। सबसे कम भिलाई 3 तहसील में 73.8 प्रतिशत ही वर्षा हो पाई है क्षेत्र की आज की तिथि में सामान्य औसत वर्षा 401.8 है जबकि अब तक यहां 296.6 मिमी वर्षा हुई है।
अच्छी बारिश होने से खेती किसानी के कार्य जोरशोर से चल रहे हैं। अब सूख चुके बोर भी रिचार्ज हो जाने से फसलों पानी सिंचाई को लेकर आ रही समस्या दूर हुई है। वहीं बिजली कटौती के चलते थोड़ी दिक्कत का सामना जरूर करना पड़ रहा है।