दुर्ग

आयुक्त ने निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फैक्ट्री का किया निरीक्षण
16-Jul-2025 5:14 PM
आयुक्त ने निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फैक्ट्री का किया निरीक्षण

भिलाई नगर, 16 जुलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के कुरूद ट्रेचिंग ग्राउण्ड में मटेरियल रिकवरी फैक्ट्री का निर्माण 1 करोड़ 93 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन आयुक्त येशा लहरे के साथ पहुंचे।
सामग्री पुनप्र्राप्ति संयंत्र (एमआरएफ) एक ऐसी जगह है, जहां विभिन्न प्रकार के कचरे को छांटकर अलग-अलग किया जाता है। यह कचरा आमतौर पर घरों और व्यवसायों से इकठ्ठा किया जाता है। एम.आर.एफ. में कचरे को अलग-अलग घटकों में छांटा जाता है जैसे- कागज, प्लास्टिक, धातु और कांच इसके बाद इन सामग्रियों को पुनर्चक्रण या पुनर्विक्रय के लिए भेज दिया जाता है। मटेरियल रिकवरी फैक्ट्री निर्माण का मुख्य उददेश्य यह है कि पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना और कचरे को लैंडफिल में जाने से रोकना है। यह एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है।
निगम आयुक्त निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर अंतर्गत पानी निकासी, साफ-सफाई, अवैध अतिक्रमण एवं निर्माणाधीन मकानों का वार्ड 15 पार्षद संतोष मौर्या के साथ अवलोकन किए। वार्ड 15 अम्बेडकर नगर में स्थानीय महिला द्वारा अपने घर के बाहर कचरा फेंका गया था, जिसे गंदगी न फैलाने की समझाइस देते हुए गंदगी फैलाने पर उनसे दण्ड स्वरूप 1000 रूपये की चालानी कार्यवाही कर रसीद दिया गया। निरीक्षण के दौरान अरविंद शर्मा, अर्पित बंजारे, जावेद अली उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट