दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जुलाई। नंदिनी थाना अंतर्गत महिला की उसके घर में संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके सिर पर चोट का निशान मिला। इसके अलावा कान से खून बह रहा था। इसके चलते पुलिस ने मामलों में हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि मृतक की पहचान कुंवारिन बाई यादव पति विष्णु राम यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई। वह नंदिनी टाउनशिप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे झोपड़ी में रहती थी। हालांकि वह मूलत: ग्राम हरदी की रहने वाली थी। लेकिन एक दशक से भी ज्यादा समय से नंदिनी टाउनशिप में अकेले रह रही थी। घर में साफ सफाई का काम करके जीवन यापन कर रही थी।
रविवार का उसके पड़ोसी घर पहुंचा तो उसे मृत अवस्था में मिली। इस पर उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम को महिला के सिर में गहरी चोट के निशान मिले। इस पर शव को पीएम के भेज दिया। टीआई ने बताया कि मामले में हत्या की आंशका के चलते आसपास के लोगों और उसके रिश्तेदार और पहचान वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई।