दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 8 जुलाई। रविवार को भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के द्वारा कर्मा भवन वार्ड नंबर 4 में स्व. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में गोल्डी गोस्वामी ने डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की लोकतांत्रिक विचारधारा एवं संगठन की महता के बारे में बताया इसके पश्चात निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय ने सत्ता और संगठन के सामंजस्य की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन दीपक चतुर्वेदी ने किया एवं कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिन्हा के द्वारा किया गया इसके अलावा उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे , योगेश साहू , अवधेश शुक्ला, रामाधार शर्मा, रामकुमार सोनी, फिंगेश्वर साहू , पार्षद ओंकार मार्कण्डेय, राजकुमार सिंह, रागिनी निषाद , सुजीत यादव , स्वर्णलता साहू , रामप्रकाश गुप्ता गीता निर्मलकर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


