दुर्ग

मेयर सख्त, बगैर स्वीकृति ले-आउट के नहीं प्राप्त होगी भवन अनुज्ञा
08-Jul-2025 5:10 PM
मेयर सख्त, बगैर स्वीकृति ले-आउट के नहीं प्राप्त होगी भवन अनुज्ञा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जुलाई।
मेयर अलका बाघमार ने इंजीनियरों को सौंपे नए प्रभार वार्डों की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेयर अलका बाघमार ने इंजीनियरों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने बारी-बारी कार्यों की जानकारी ली।
मेयर ने कहा वार्डों के भीतर जर्जर सडक़ों में डस्टफीलिंग डालने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश। मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बिना लेआउट स्वीकृति के भवन अनुज्ञा नहीं प्राप्त होगी,अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही होगी। बैठक में अधिकारी भी विकास कार्यो को लेकर गंभीरता दिखाए अधिकारी फील्ड मे जाकर निरीक्षण करेंगे। ठेकेदारों के भरोसे कार्यों को ना करवाये,शहर में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पुरा कराए।
शहर क्षेत्र के वार्डों के भीतर सडक़ में पानी भराव की स्थिति न हो उसको ध्यान मे रखते हुए कच्ची सडक़ से पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था बनाए। जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के पालन को लेकर सख्ती के निर्देश दिए गए। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पहले से अनिवार्य है, लेकिन नगर निगम द्वारा अब इसे लेकर सख्ती बरती जाएगी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के सत्यापन के बिना,किसी भी भवनों को पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा।

ठेकेदार समयसीमा में पूर्ण नहीं करते तो नियमानुसार उनके टेंडरों को निरस्त कर ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी। मेयर ने कहा कि जिस भी काम्प्लेक्स में अंडर ग्राउंड पार्किंग को बंद किये हैं उसकी जांच कर कार्यवाही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोन क्षेत्र में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों से सभी कार्यों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि जो भी महत्वपूर्ण कार्य शेष रह गए हैं उन्हें समय रहते पूरा किया जाना है।
प्रत्येक वार्ड में स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत कार्य, आप्रारंभ कार्य के विषय में जानकारी ली। इस अवसर पर उपअभियंता हरिशंकर साहू,विनोद मांझी,अर्पणा मिश्रा,विकास दमाहे,प्रेरणा दुबे मौजूद रहें।


अन्य पोस्ट